फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: बैसाखी के सहारे देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे ऋतिक, 'वॉर 2' के सेट पर लगी थी चोट

Fri, 14 Mar 2025 06:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: अयान मुखर्जी के पिता व अभिनेता देब मुखर्जी का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में कई सितारे शामिल हुए। अभिनेता ऋतिक रोशन भी शामिल हुए, इस दौरान वे बैसाखी के सहारे चलकर पहुंचे।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयान मुखर्जी के पिता व अभिनेता देब मुखर्जी इस दुनिया में नहीं रहे। उम्र सबंधी बीमारियों के चलते आज शुक्रवार 14 मार्च को उनका निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। देब मुखर्जी को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। इस दौरान ऋतिक रोशन भी नजर आए। वे चोटिल अवस्था में बैसाखी के सहारे चलकर पहुंचे। बता दें कि हाल ही में 'वॉर 2' की शूटिंग के दौरान एक हादसे में ऋतिक के चोट लगी।

विज्ञापन


Deb Mukherjee: पंचतत्व में विलीन हुए देब मुखर्जी, निर्देशक अयान के पिता को फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

चोटिल अवस्था में पहुंचे ऋतिक रोशन
देब मुखर्जी का शुक्रवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। आज शुक्रवार सुबह 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। देब मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री में होली का रंग फीका कर दिया है। तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। ऋतिक रोशन भी नजर आए। इस दौरान वे चोटिल अवस्था में बैसाखी के सहारे चलकर पहुंचे।
 

'वॉर 2' के सेट पर हुआ था हादसा
अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन के साथ हादसा हो गया, जिसमें वे चोटिल हो गए। रिहर्सल के वक्त ऋतिक को सेट पर चोट लग गई। डॉक्टर ने उन्हें करीब एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है। आज अयान के पिता के निधन की खबर सुनकर ऋतिक भी मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें चलने में काफी मुश्किल हुई।
विज्ञापन

शानदार फिल्मों का हिस्सा बने देब मुखर्जी
देब मुखर्जी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। 'अभिनेत्री', 'दो आंखें', 'बातों बातों में', 'कमीने' और 'गुदगुदी' जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी। उनके बेटे अयान भी फिल्मी दुनिया में अपना खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह ये जवानी है दीवानी, ब्रह्मास्त्र जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें