फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: क्या हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं ऋतिक? क्रिस्टोफर नोलन संग काम करने की जताई इच्छा

Sat, 05 Apr 2025 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan-Director Christopher Nolan: एक्टर ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में इस साल 25 साल का सफर पूरा किया है। अब वे निर्देशन में हाथ आजमाने को तैयार हैं। इस बीच चर्चा ये चल पड़ी है कि क्या वे हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे? जानिए क्यों शुरू हुई चर्चा
विज्ञापन
ऋतिक रोशन-क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर ऋतिक रोशन अभिनय के बाद अब निर्देशन की दुनिया में अपना हुनर दिखाएंगे। हाल ही में उनके पिता व निर्देशक राकेश रोशन ने एलान किया कि 'कृष 4' के निर्देशन की कमान ऋतिक रोशन संभालेंगे। इससे उनके फैंस का उत्साह चरम पर है। दूसरी तरफ, ऋतिक अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच उनके हॉलीवुड में काम करने की चर्चा शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत एक्टर के एक बयान के बाद शुरू हुई है।

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने की इच्छा जताई
दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन ने ब्रिटिश अमेरिकी निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में ऋतिक के फैंस भी चाहते हैं कि पसंदीदा अभिनेता की यह मुराद जल्द पूरी हो। भारतीय इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूरे करने पर अटलांटा में अपने यूएसए टूर के दौरान, ऋतिक रोशन ने ब्रिटिश-अमेरिकी निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने जताई है। 

नोलन की तारीफ में कही ये बात
अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ करते हुए ऋतिक ने कहा कि वे उनके फेवरेट निर्देशक हैं। बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन मोमेंटो (2000), द डार्क नाइट ट्रिलॉजी (2005-2012), इनसेप्शन (2010), इंटरस्टेलर (2014) जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उनकी पिछली चर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' (2023) है, जिसके लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार मिला।

यह खबर भी पढ़ें:
Ground Zero Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर, इमरान हाशमी की फिल्म का नया पोस्टर भी जारी
विज्ञापन

कब रिलीज होगी वॉर 2
बात करें ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' की तो यह फिल्म आजादी के मौके पर 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। इसी दिन रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर मेगा मुकाबला होने जा रहा है। बता दें कि 'वॉर 2' के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी ने संभाली है।

यह खबर भी पढ़ें:
Kumkum Bhagya: पति से अलग हुई ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आई अभिनेत्री, शादी के नौ साल बाद जुदा हुईं राहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें