फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉन्टेड' के एक्टर इंदर कुमार का 43 साल की उम्र में निधन

Fri, 28 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
इंदर कुमार - फोटो : Mid-day
विज्ञापन
'वॉन्टेड' और 'तुमको न भूल पाएंगे' में सलमान खान के को-स्टार रहे एक्टर इंदर कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। इंदर ने शुक्रवार सुबह अपनी आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


इंदर केवल 43 साल के थे। बता दें कि आज सुबह इंदर कुमार को मुंबई में स्थित उनके घर में बेहोशी की हालत में पाया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। आज शाम 4 बजे मुंबई में ही इंदर कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म मासूम से की थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 'तुमको न भूल पाएंगे', 'कुंवार', 'मसीहा', 'पेइंग गेस्ट' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर ईरानी का भी रोल किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें