खबर आ रही थी कि ऋतिक रोशन डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म में दिखाई देंगे, लेकिन हाल ही में ये खबर आई है कि ऋतिक विकास बहल के साथ प्रोजेक्ट डिले कर 'कृष-4' की शूटिंग शुरु करना चाहते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि विकास बहल पर लगे मॉलेस्टेशन का आरोप हैं।
ऋतिक रोशन के एक करीबी ने बताया कि, ऋतिक रोशन फिलहाल 'कृष 4' पर फोकस कर रहे हैं क्योंकि राकेश रोशन, 'कृष 4' की स्क्रिप्टिंग लगभग खत्म कर चुके हैं। इसलिए वो पहले 'कृष 4' को ज्यादा प्राथमिकता देना चाहते हैं।
इसके बाद ऋतिक रोशन विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नजर आएंगे जो बिहार के फेमस आनंद कुमार पर आधारित होगी।
आपको बता दें कि विकास बहल पर उनकी सहकर्मी ने आरोप लगाया था कि गोवा के ट्रिप के दौरान विकास ने उनको मोलेस्ट किया।