हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री वलूशा डिसूजा अपने काम को लेकर बेहद सख्त हैं। इसलिए उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद भी शूटिंग बंद नहीं की।
'क्रैकडाउन' एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज है, जिसमें वलूशा के साथ शाकिब सलीम और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार को ही लॉन्च हुए 'वूट सेलेक्ट' प्लेटफॉर्म के लिए इस वेब सीरीज को अपूर्व लखिया ने निर्देशित किया है। हिंदी सिनेमा में अपूर्व को शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्ताम्बुल जैसी ग्रे शेड वाली फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इस वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' के साथ वह ओटीटी पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
वलूशा ने शूटिंग के दौरान लगी चोटों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की हैं। उनके चेहरे पर लगे चोटों के निशान अपने काम के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाते हैं। ज्ञात है कि ये एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज है, जिसमें वलूशा का किरदार भी पंगे लेने वाली लड़की है।
वलूशा पेशे से एक मॉडल हैं, और अपने करियर की इतनी शुरुआत में पूरी मारधाड़ करने वाली लड़की का किरदार निभाने के लिए वह एक नौसिखिया ही हैं। इस वेब सीरीज में काम करना वलूशा के लिए आसान नहीं था। इस सीरीज में एक्शन करने के लिए उन्हें तैयारियों के कई पड़ावों और ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा।
शूटिंग के दौरान मारधाड़ करते हुए वलूशा के पैर में मोच आ गई थी, और टखने में चोट आई हुई थी। वह इतनी परेशान थीं, कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। लेकिन उन्होंने फिर भी हिम्मत नहीं हारी, और ऐसी हालत में ही अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया। अब देखना यह होगा कि उनकी मेहनत कितना रंग लाती है।
सैफ और अजय देवगन के झगड़े की खबरों पर काजोल का बयान, बोलीं- वो बोलते रहते हैं, बोलते रहते हैं...