फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivian Dsena: 'जीता तो मैं ही हूं', बिग बॉस 18 से बाहर आकर विवियन डीसेना ने दिया बड़ा बयान

Sun, 09 Feb 2025 12:07 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 में जीत को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि शो तो मैं ही जीता हूं बाकि सब भाग्य है।
विज्ञापन
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवियन डीसेना अपने शो बिग बॉस 18 को लेकर काफी चर्चा में हैं। विवियन डीसेना ने कहा कि शो तो मैं ही जीता हूं। इसके अलावा विवियन ने टीवी और बॉलीवुड को लेकर भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने उन्हें फिल्म करने के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन ने शो को लेकर कही ये बात
भारती सिंह और हर्ष को दिए पॉडकास्ट में विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 को लेकर कहा, 'जीता तो मैं ही हूं, दिल तो मैंने ही जीता है। ट्रॉफी न मिलना भी भाग्य है। मैं सच बताऊं कि भारत और भारत के बाहर के लोग इतना पसंद करेंगे। घर के अंदर हमें ऐसा लगता है कि पता नहीं मैं लोगों को पसंद आ रहा हूं या नहीं।'

विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को लेकर ऐसा सोचते हैं विवियन
विवियन ने कहा कि मुझे लगा कि आप कहीं कोई प्रभाव डालें या न डालें लोगों के दिलों पर आपकी छाप और आपका प्रभाव पड़ना जरूरी है। विवियन डीसेना ने कहा, मैं न पहले अलग था, न अब अलग हूं। मैं जैसा हूं, वैसा ही हूं। मैंने शो में अपने गुस्से पर भी कंट्रोल किया है।

विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी में ही काम करना चाहते हैं विवियन
विवियन डीसेना ने कहा कि वे आगे भी टीवी में ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने कहा जहां तुझे राजपाट मिला है तू वहीं काम कर। विवियन ने बताया कि घर से बाहर आने के बाद अनुराग सर ने कहा फिल्मों के बारे में, मैंने कहा नहीं सर। विवियन ने कहा कि जो मैं करता हूं अपनी पूरी शिद्दत से करता हूं। अपना एक अलग लगाव भी होता है। टीवी और ओटीटी से ज्यादा मैंने बॉलीवुड के बारे में ज्यादा कभी सोचा ही नहीं। विवियन ने कहा कि टीवी में लोग ज्यादा प्यार देते हैं, उन्होंने कहा कि टीवी की इंडस्ट्री कभी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन

विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
महिला किरदारों को दिया नाम
विवियन डीसेना ने बताया कि अपने टीवी शो में मधुबाला, शक्ति और सिर्फ तुम में उन्होंने अपनी महिला कलाकारों के नाम खुद ही दिए। उन्होंने कहा कि लोग सेट पर आते थे और कहते थे सर एक बार बीवी बोल दीजिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें