नरेंद्र मोदी पर जो फिल्म बन रही है उसमें नरेंद्र मोदी की भूमिका कौन करेगा यह तय हो गया है।
लगता है विवेक ओबेराय की गाड़ी चल पड़ी है। ग्रैंड मस्ती और कृष 3 के बॉक्स ऑफिस पर बंपर बिजनेस करने के बाद अब उन पर बॉलीवुड ने भरोसा करना शुरू कर दिया है।
इतना ही नहीं, विवेक ओबेराय को अब चुनौतीपूर्ण किरदार भी मिलने शुरू हो गए हैं। हाल ही में एक एनआरआई प्रोड्यूसर मितेश पटेल ने उन्हें भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के युवावस्था का किरदार निभाने का ऑफर दिया है।
यूं तो मोदी की भूमिका परेश रावल निभा रहे हैं, लेकिन युवावस्था के मोदी का रोल विवेक अदा करेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी के संघर्ष के दिनों को परदे पर उतारना विवेक के लिए चुनौतीपूर्ण काम होगा, लेकिन वे इस भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं।