फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने फीकी की विवेक की 'ग्रैंड मस्ती'

Fri, 20 Sep 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'ग्रैंड मस्ती' के सुपरहिट होने के बाद भी विवेक ओबेरॉय मुसीबत में हैं। मुसीबत की वजह फिल्म नहीं है।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय टैक्स चोरी के मामले में फंस गए हैं। टैक्स जमा न करने के आराप में सेवा कर विभाग ने मुंबई में उनके खिलाफ टैक्स चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेवा कर विभाग ने फिल्म इंड्रस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के मामले भी पकड़े हैं। लेकिन विवेक का नाम इन सबसे सबसे ज्यादा पहचान वाला है।

सूत्रों की माने तो अपनी सभी परियोजनाओं के नाम पर विवेक ने सेवा कर ले रखा था लेकिन ये पैसा आज तक कर विभाग में जमा नहीं करवाया।

बताया जा रहा है कि सेवा कर विभाग ने तकरीबन 50 लाख रुपए तक की कर चोरी का शक विवेक पर जताया है।

हाल ही में लंबे समय के बाद विवेक की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को अपार सफलता मिली है। तो 'कृष 3' में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ऐसे में चोरी के आरोप ने उनकी खुशी में खलल जरूर डाल दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें