फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृष 3' के विलेन विवेक ओबरॉय

Wed, 03 Oct 2012 11:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय हीरो के रोल में कम और विलेन के रोल में ज्यादा निखर कर आते हैं, तभी तो फिल्म 'कंपनी' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में उनके किरदारों को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन


एक बार फिर विवेक ओबरॉय नेगेटिव रोल में एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हैं। जी हां, इस बार विवेक 'कृष 3' में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

ऐसे कयास लगाए लगाए जा रहे है कि 'कृष 3' खलनायक का उनका ये रोल 'शोले' के गब्बर सिंह से प्रेरित हो सकता है।

खलनायक के रोल को लेकर विवेक का मानना है कि ऐसा रोल वे पहली बार कर रहे हैं और इसे लेकर बहुत उत्साहित भी हैं। विवेक ये भी कहते हैं कि, विलेन का रोल वाकई बहुत चैलेजिंग होता है।

गौरतलब है कि 'कृष 3' रोहित मेहरा और कृष की कहानी को ही आगे बढ़ाएगा जिसमें रोहित अपनी मां के पास वापिस आ गया है। 'कृष 3' का निर्देशन राकेश रोशन करेंगे और फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानावत और शौर्य चौहान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना होगा कि गब्बर सिंह से प्रेरित विवेक का विलेन का रोल कौन सा नया इतिहास रचेगा या उनके कॅरियर को एक नया जन्म मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें