बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के लिए यह खुशी का पल है। उनकी गोद ली हुई एक बच्ची कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो गई है। बच्ची का नाम सहारा शाह है। वह फिल्मों में कदम रखने जा रही है। बताया जाता है कि विवेक ओबेरॉय ने जब इस बच्ची को गोद लिया था, तब वह सिर्फ ढाई साल की थी। वह इस बच्ची को कैंसर मरीजों का इलाज कराने वाले एनजीओ में लेकर आए थे। कई वर्षों तक बच्ची के कैंसर का इलाज चला। अब वह 22 साल की हैं और कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।
पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं सहारा शाह
सहारा शाह जल्द ही एक पायलट बन जाएंगी। सहारा शाह के मुताबिक वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं। सहारा शाह के मुताबिक वह एक नेपाली फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं। यह अगले साल रिलीज होने वाली है। सेहरा ने एक इवेंट में कहा 'मैंने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मैं जल्द ही आपसे दुबई में मिलूंगी। मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच किसी तरह की दूरियां आएंगी।'
बेटी के साथ विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी ने दिया पिता को तोहफा
सहारा शाह ने अपने पिता विवेक ओबेरॉय को उनके 50वें जन्मदिन पर एक तोहफा दिया। सहारा शाह ने कहा 'मैं एक फिल्म में लीड रोल प्ले करने जा रही हूं। यह एक नेपाली फिल्म है। मैंने अभी तक इसे साइन नहीं किया है। मैं आपका आशीर्वाद लेना चाहती थी। आप मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं।' यह बात सुनकर अभिनेता भावुक हो गए और सहारा शाह को गले लगा लिया।
पिता को लेकर क्या बोलीं सहारा शाह?
सहारा शाह ने बाचतीच में कहा 'जब मैं छोटी बच्ची थी, तब से मैंने आपको देखा है और मैं हमेशा से आपके कदमों पर आगे बढ़ना चाहती थी। मैंने अभी आधी जिंदगी भी नहीं जी है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी आधा भी वैसा बन पाऊंगी, जैसे आप हैं।'
सहारा शाह की बातों पर विवेक ओबेरॉय ने कहा 'यह मेरे लिए बहुत गर्व का दिन है। मैं चाहता हूं कि तुम अपने करियर में खूब तरक्की करो और फिल्मों में भी बहुत अच्छा करो। मैं बहुत खुश हूं। गॉड ब्लेस यू बेटा। कभी मत भूलना कि तुम एक विनर हो। तुम कैंसर के खिलाफ लड़ी हो और आज जिंदगी में एक खुशहाल अचीवर हो।'
बेटी के साथ विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी की बात सुनकर भावुक हुए अभिनेता
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। मैं इतना गौरवान्वित हूं कि मेरी आंखें भर आई हैं। मैंने इस बच्ची को ढाई साल की उम्र में लाल आंखों और पीले पड़ चुके चेहरे के साथ कीमोथेरेपी करवाते और कैंसर से लड़ते देखा है। मैंने इसकी कैंसर से वो लड़ाई देखी है। जिस तरह उसने मेरी उंगली पकड़ी थी, मैं जानता था कि वो जीतेगी। मैं हर रोज उसके लिए दुआ करता था। आज वह कैंसर से जीत चुकी है।'
50 बच्चियों को लिया गोद
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय के उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा से 2 बायोलॉजिकल बच्चे हैं। अभिनेता ने अपने 50वें जन्मदिन पर 50 और कैंसर पीड़ित बच्चों को गोद लिया है।
विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट
- विवेक ओबेरॉय हाल ही में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे।
- इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, तुषार कपूर और आफताब थे।
- जल्द ही वह फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होंगे।
- यह फिल्म बड़े पैमाने पर इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।