विद्युतजिह्वा के रोल में विवेक ओबेरॉय
ट्रेलर के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय के रोल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था, मगर फैंस ने फिल्म के एक युद्ध वाले सीन में इस एक्टर को पहचान लिया। फिल्म में विवेक विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं, जो एक राक्षस राजकुमार और शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) के पति हैं। दाढ़ी-मूंछ और युद्ध के कवच में वह बिल्कुल अलग लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि रामायण की कहानी और रावण के सत्ता में आने में उनके किरदार की अहम भूमिका है।
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 'रामायण' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल, एक्टर ने खुद बताया था कारण; यहां जानें