फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी हुईं साइबर फ्रॉड का शिकार, लाखों की ठगी के बाद पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Thu, 30 Jul 2026 10:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kirti Kulhari Cyber Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर ठगी हुई। फ्रॉड करने वालों ने लाखों रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से चुरा लिए। कीर्ति कुल्हारी ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर महज कुछ ही मिनटों में 2,43,852 रुपए का फ्रॉड किया है। अभिनेत्री की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री ने फ्रॉड का पता चलते ही ब्लॉक करवा दिया क्रेडिट कार्ड 

आईएएनएस की खबर के मुताबिक इस मामले में कीर्ति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में बताया गया है कि कीर्ति के साथ साइबर ठगी रात के समय लगभग 9:31 बजे हुई थी। उस समय वह अंधेरी पश्चिम में फन रिपब्लिक मॉल के पास स्थित सिनेपोलिस थिएटर में थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर बैंक के क्रेडिट कार्ड से एयरोमेक्सिको एयरलाइन पर 2,525 अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अलर्ट मैसेज मिला।
अनजान और संदिग्ध विदेशी लेनदेन का मैसेज देखते ही अभिनेत्री ने बिना समय गंवाए बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के चार अलग-अलग बड़े ट्रांजैक्शन किए गए हैं, जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर तुरंत कार्ड ब्लॉक कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति कुल्हारी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamkirtikulhari
अभिनेत्री का क्रेडिट कार्ड हैक किया गया था 
अभिनेत्री ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूरी तरह गोपनीय था, जिसे उन्होंने किसी के साथ साझा नहीं किया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी डिजिटल मालवेयर या स्पाईवेयर के जरिए उनका फोन और कार्ड हैक किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबोली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम बैंक रेफरेंस नंबरों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

इन फिल्मों के कारण चर्चा में रहीं कीर्ति कुल्हारी 
कीर्ति कुल्हारी के करियर फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'पिंक', 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', 'इंदु सरकार', 'मिशन मंगल' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी हिट फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है। हाल ही में वह एक सीरीज 'शेखर होम' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें