फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trailer: विद्युतजिह्वा के रूप में नजर आए विवेक ओबेरॉय, रावण के साथ लड़ाई वाले सीन ने जीता दिल

Thu, 30 Jul 2026 11:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Oberoi Role In Ramayana: 'रामायण' के ट्रेलर में जहां सभी किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं फैंस ने विवेक ओबेरॉय को भी पहचान लिया है। वह फिल्म में एक अहम रोल निभा रहे हैं। आइए जानते हैं उन्हें लेकर फैंस क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
रामायण में विवेक ओबरॉय - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोशल मीडिया पर हर कोई नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर की ही बात कर रहा है। महीनों के इंतजार के बाद निर्माता नमित मल्होत्रा ने आखिरकार 30 जुलाई को सुबह इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखकर फैंस ने इस फिल्म की तारीफ की। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। कई फैंस ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय को देखकर उत्साहित हो गए।
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
विद्युतजिह्वा के रोल में विवेक ओबेरॉय 
ट्रेलर के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय के रोल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था, मगर फैंस ने फिल्म के एक युद्ध वाले सीन में इस एक्टर को पहचान लिया। फिल्म में विवेक विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं, जो एक राक्षस राजकुमार और शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) के पति हैं। दाढ़ी-मूंछ और युद्ध के कवच में वह बिल्कुल अलग लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि रामायण की कहानी और रावण के सत्ता में आने में उनके किरदार की अहम भूमिका है।

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 'रामायण' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल, एक्टर ने खुद बताया था कारण; यहां जानें
 

रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
विवेक को लेकर उत्साहित हुए फैंस
विवेक ओबेरॉय के 'रामायण' ट्रेलर में नजर आने पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने एक्स पर लिखा 'मेरा ध्यान ही नहीं गया कि विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में हैं। वह विद्युज्जिह्व का किरदार निभा रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'विवेक ओबेरॉय भी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'विवेक विद्युतजिह्वा के किरदार में अच्छे लग रहे हैं।'
 
विज्ञापन

रामायण - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
विवेक ओबेरॉय ने दान की फीस
फिल्म में अपनी भूमिका के अलावा, विवेक ओबेरॉय इस बात के लिए भी चर्चा में हैं कि उन्होंने इस फिल्म में अपने रोल के लिए कोई फीस नहीं ली। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, एक्टर ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से अपनी फीस दान करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें