धोखेबाज का संगीत औरर प्रभावशाली लिरिक्स आपको इस गाने को मिस नहीं करने देगा। अपने हालिया रिलीज गाने के बारे में बोलते हुए विवेक आनंद ओबेरॉय ने कहा, “धोखेबाज एक ऐसा गीत है, जिसकी कहानी जानी द्वारा लिखी गई है और अफसाना की खूबसूरत आवाज में गाया गया है। उन्होंने कहा बॉलीवुड में अपने 20वां साल पूरे करने के साथ मैं अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग करना चाहता था और यह म्यूजिक वीडियो मेरे लिए एक खास तरह का अनुभव रहा है। उन्होंने कहा त्रिधा के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैंने उनके और टीम वीवायआरएल के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे उम्मीद है कि सभी को यह गाना पसंद आएगा।
धोखेबाज की रिलीज को लेकर उत्साहित त्रिधा चौधरी ने कहा, “मैं धोखेबाज के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे पहले से ही गाने से प्यार हो गया है और मैं इसे गुनगुनाना बंद ही नहीं कर पा रही हूं। उन्होंने कहा जानी ने एक शानदार रचना की है और अफसाना की सुरीली आवाज इसे एक पायदान ऊपर ले गई है। विवेक ओबेरॉय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा विवेक एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं, मुझे उनके साथ काम करके बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि फैंस इस वीडियो में हमारे प्रदर्शन को पसंद करेंगे।"
वीवायआरएल ओरिजिनल्स के साथ इसको एक साथ लाने के बारे में बात करते हुए जानी ने कहा, "मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में विवेक, अफसाना और त्रिधा को लेकर रोमांचित हूं। उन्होंने कहा मुझसे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं हो रहा है। जानी के कहा- वीवायआरएल ओरिजिनल के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।
धोखेबाज में अपनी आवाज देने वाली अफसाना खान कहती हैं, "जानी के साथ काम करना हमेशा एक मजेदार अनुभव होता है। इस म्यूजिक वीडियो में गाने का अर्थ खूबसूरती से दर्शाया गया है। विवेक और त्रिधा ने इसमें अद्भुत प्रदर्शन दिया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है ये गाना दर्शकों को पसंद आएगा।