फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 5 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत अक्षय कुमार की आवाज के साथ होती है। अक्षय कुमार ट्रेलर में फिल्म में दिखाए जाने वाले गांव शिवपुर का परिचय देते हैं, जहां डांस करने पर मनाही है। वह कहते हैं, 'यह है उत्तर प्रदेश का गांव शिवपुर। यहां आज भी नृत्य करना एक अभिषाप है।' इसके बाद ट्रेलर में गणेश आचार्य की एंट्री होती है, जो गांव के मंदिर में डांस करते हैं और फिर उन्हें गांव वालों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसके बाद ट्रेलर में इंडियन और वेस्टर्स डांस के बीच टक्कर देखने को मिलती है।
गणेश आचार्य ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल है। फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी। गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' 27 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है और इसमें गणेश आचार्य के अलावा, रवि किशन, मनोज जोशी, राजेश शर्मा और सुपर डांसर चैप्टर 3 का फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा जैसे कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।