फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: बीफ खाने के सवाल पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री, राजनीति में आने को लेकर कही यह बात

Tue, 06 Jun 2023 03:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब लेटेस्ट इंटरव्यू में निर्देशक ने फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है। वहीं कुछ महीनों पहले जब उनको बीफ खाने को लेकर ट्रोल किया गया था तो विवेक ने उसपर भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से खूब सुर्खियों में रहे हैं। निर्देशक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। विवेक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बातें करते नजर आते हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में निर्देशक ने फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है। वहीं कुछ महीनों पहले जब उनको बीफ खाने को लेकर ट्रोल किया गया था तो विवेक ने उसपर भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


आतंकियों को अच्छा नहीं दिखा सकते
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कश्मीर फाइल्स को लेकर बात कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री कहते हैं, यह वह उस स्थानीय लोगों की कहानी है, जिन आतंकवादियों ने उन्हें मारा-काटा, उन्हें अच्छा कैसे दिखा सकते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उनको हेट स्पीच से दिक्कत नहीं है, क्योंकि हेट स्पीच मानव स्वभाव का एक्सप्रेशन है।

इसे भी पढ़ें- Shahid Kapoor: 'पद्मावत' का अपना किरदार शाहिद कपूर को नहीं पसंद, जानें अभिनेता को किस बात है मलाल
विज्ञापन


बीफ खाने पर क्या बोले
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह पहले बीफ खाते थे। उन्होंने बताया कि वह जब अमेरिका में रहते थे तब वह बीफ खाते थे, लेकिन अब वह सात्विक हो चुके हैं, लौकी खाते हैं। वहीं निर्देशक ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई प्लान नहीं  है। विवेक ने कहा कि मैं दूर-दूर तक यह सोच भी नहीं सकता। 
विज्ञापन


जल्द आएगी यह फिल्म
फिल्मों की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर पर काम चल रहा है। इस फिल्म की स्टारकास्ट तय हो चुकी है। खबर है कि यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें