फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: 'पद्मावत' का अपना किरदार शाहिद कपूर को नहीं पसंद, जानें अभिनेता को किस बात है मलाल

Tue, 06 Jun 2023 02:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने पद्मावत में अपने रोल के बारे खुलासा किया। उनसे सवाल किया गया कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो अपने कौन से किरदार को वह अलग तरह से निभाना चाहेंगे। इसके जवाब में अभिनेता ने पद्मावत का किरदार चुना।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर को चॉकलेटी बॉय की छवि में देखा जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हैदर से लेकर कमीने के गुड्डू और कबीर सिंह तक अभिनेता ने पर्दे पर हर किरदार निभाया है। अभिनेता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में राजा महारावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आए थे। यह किरदार भी अभिनेता ने बेहतरीन तरीके से निभाया था, जिसके लिए उनकी जमकर सराहना हुई थी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में वह खुद को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। 

विज्ञापन


हेडस्पेस में फंस गया
एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने पद्मावत में अपने रोल के बारे खुलासा किया। उनसे सवाल किया गया कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो अपने कौन से किरदार को वह अलग तरह से निभाना चाहेंगे। इसके जवाब में अभिनेता ने पद्मावत का किरदार चुना। शाहिद ने कहा, उसमें मैंने खुद को बिल्कुल पसंद नहीं था, मैं उतावला था, मुझे लगता है कि मैं उस किरदार के दूसरे एलिमेंट्स को बाहर निकाल ही नहीं पाया। मैं एक हेडस्पेस में फंसकर रह गया। मैं खुलकर बोल रहा हूं, हो सकता है कि दूसरे लोग मुझे पसंद करते हों लेकिन मैंने नहीं किया।

इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Suspense Thriller: निरहुआ की इस फिल्म में नहीं कोई हीरोइन, लखनऊ में सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
पद्मावत की बात करें तो इस फिल्म में शाहिद के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए आए थे। शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्शन-थ्रिलर, ब्लडी डैडी में दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें