बीएमसी पर कसा तंज
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'धीरे-धीरे मुंबई में सबकुछ बढ़ रहा है। महंगाई, ट्रैफिक, गड्ढे, अव्यवस्था, समुद्र का स्तर, गंदगी, जनसंख्या, तनाव, प्रदूषण...सिर्फ एक चीज जो नहीं बढ़ रही है वो है यहां के लोगों के जीवन की गुणवत्ता। मुझे उम्मीद है कि इस तरफ कभी तो बीएमसी का ध्यान जाएगा'।
'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे विवेक
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एलान किया कि 01 फरवरी से ऑटो और टैक्सी का न्यूनतम किराया 3 रुपये बढ़ जाएगा। संशोधित दरों के तहत, ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया 26 रुपये हो जाएगा, जबकि काली-पीली टैक्सियों का किराया 31 रुपये से शुरू होगा। विवेक अग्निहोत्री सोशल पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' है, जो दो हिस्सों में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Akshay Kumar: बॉलीवुड में ये बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार, स्काई फोर्स एक्टर ने दिया वीर पहाड़िया को जवाब