अजीत की आने वाली फिल्म 'विवेगम' का टीजर अब 11 मई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के टीजर को अजीत के जन्मदिन यानि 1 मई को रिलीज करना था पर कुछ कारणों के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद खबर आई कि फिल्म का टीजर 18 मई को रिलीज किया जाएगा लेकिन कुछ घंटे पहले ही फैसला बदल दिया गया और टीजर को 11 मई को रिलीज करने की बात सामने आई है। फिल्म के निर्देशक शिवा ने फैन्स को खुद इस बात की जानकारी दी है।
फिल्म 'विवेगम' का निर्देशन शिवा कर रहे हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल लीड हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाएंगे। आपको बता दें कि अजीत और शिवा की पहली दो फिल्म का टीजर भी गुरुवार को रिलीज हुआ था और अब 'विवेगम' का टीजर भी उसी दिन रिलीज होने वाला है। दरअसल इसके पीछे ये कारण है कि दोनों ही साईं बाबा के भक्त हैं और गुरुवार को अपना लकी डे मानते हैं।