फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विवेगम’ का पोस्टर रिलीज, चौंका देगा विवेक ओबरॉय और अजीत का अंदाज

Thu, 20 Jul 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विवेगम पोस्टर
विज्ञापन
अजीत कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हसन स्टारर फिल्म ‘विवेगम’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में अजीत और विवेक ओबरॉय का लुक कमाल का है और यह तय है कि उनके फैन्स उन्हें इस नए अवतार में देख कर काफी इंप्रैस होने वाले हैं।
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। अजीत कुमार की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'विवेगम' ने रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया था। 'विवेगम' के टीजर लाइक करने वालों की संख्या 463 हजार पहुंच गई थी।

फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेशों में हुई है। फिल्म में अजीत कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हसन अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में अजीत एक खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगे। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें