फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्रनाथ टैगोर की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा, कॉलेज ने शूटिंग पर लगाई रोक

Sun, 01 Jul 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। निक और प्रियंका चोपड़ा जब से भारत में हैं उनको लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'नलिनी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारत के महान लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित है। 
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'नलिनी' को प्रोड्यूस कर रही हैं। जबकि निर्देशक उज्वल चटर्जी हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग विश्व भारती विश्वविद्यालय में होनी थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय की कुलपति सबुजी कोली सेन ने फिल्म की शूटिंग पर बैन लगा दिया है। कुलपति ने शूटिंग की अनुमति नहीं देते हुए कहा कि यह फिल्म रवींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित है इसलिए हम इसकी अनुमति नहीं दे सकते। रवींद्रनाथ टैगोर के साथ कई लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 

साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक शैक्षिक संस्थान है। संस्थान का माहौल खराब ना हो इसलिए हम इस फिल्म की शूटिंग की अनुमति नहीं दे रहे हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक उज्वल चटर्जी का कहना है कि पिछले साल दिंसबर में पूर्व कुलपति स्वप्न कुमार दत्ता ने उन्हें फिल्म करने की अनुमति दी थी। लेकिन अब उन्हें शूटिंग करने से मना किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'नलिनी' रिसर्च डॉक्यूमेंट पर आधारित फिल्म है। बताया जाता है कि साल 1878-79 के समय रवींद्रनाथ टैगोर के एक लड़की से साथ प्रेम संबंध थे। उस समय वह 17 साल के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें