फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
इन बातों का ध्यान रख बनाते हैं फिल्में
विशेष भट्ट ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि, ‘आवारापन 2’ के गानों के पीछे एक सोच थी। हम गानों को सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। बल्कि हमने उन्हें कहानी कहने और भावनात्मक अभिव्यक्ति के एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया था। यही वजह रही कि उस फिल्म के गाने आज तक चर्चित हैं।’
‘आवारापन 2’ बनी इमरान की करिया बेस्ट ओपनर
विशेष भट्ट बैन की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इमरान के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। इसे नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। यह इमरान के करियर की बेस्ट ओपनर बन चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: Awarapan 2 collection: इमरान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ‘आवारापन 2’, जानें पहले दिन कितना कमाया?