उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी की तैयारी शुरू
इन दिनों कोलकाता में बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी की तैयारियां जारी हैं। राजनैतिक नेताओं से लेकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार तक जोर-शोर से इसकी तैयारी कर रहे हैं। यह जश्न काफी भव्य होगा। उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 में हुआ था। वह महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे।
मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीते 50 साल से भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं। मिथुन ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से डेब्यू किया था। पिछले साल अभिनेता 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए थे। जल्द ही वो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो रोल में दिखाई देंगे।