फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आवारापन 2’ के गानों के पीछे यह थी खास वजह, विशेष भट्ट बोले- ‘हमने गानों को प्रमोशन के लिए..’

Fri, 14 Aug 2026 08:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Vishesh Bhatt On Awarapan 2: 'आवारापन’ की सफलता और 'आवारापन 2' की रिलीज पर, फिल्म निर्माता विशेष भट्ट ने अपने फिल्में बानाने के उद्देश्य पर बात की। जानें वह क्या बोले?
विज्ञापन
विशेष भट्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस शुक्रवार को फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल और इसके पहले पार्ट पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के तरीकों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Awarapan 2 movie review: बस नाम का ही आवारापन? या पहले भाग से भी बेहतर है ‘आवारापन 2’?

विशेष भट्ट ने क्या कहा?
निर्माता ने अपने काम की शैली पर बात करते हुए जीवन की प्राथमिकाताओं को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी फिल्म की कहानी और उसके संगीत के इर्द-गिर्द घूमती रही है। हमारे लिए मेलोडी हमेशा से बहुत महत्वपूर्ण रही है। मुझे लोग कहते हैं सुझाव देते थे कि मैं स्थापित फिल्म ब्रांड्स पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा? यहां तक कि वो मुझे मौजूदा फ्रेंचाइजी के साथ ही काम जारी रखने का सुझाव तक देते है।'

विज्ञापन

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

इन बातों का ध्यान रख बनाते हैं फिल्में 
विशेष भट्ट ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि, ‘आवारापन 2’ के गानों के पीछे एक सोच थी। हम गानों को सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। बल्कि हमने उन्हें कहानी कहने और भावनात्मक अभिव्यक्ति के एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया था। यही वजह रही कि उस फिल्म के गाने आज तक चर्चित हैं।’

विज्ञापन

'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

‘आवारापन 2’ बनी इमरान की करिया बेस्ट ओपनर
विशेष भट्ट बैन की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इमरान के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। इसे नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। यह इमरान के करियर की बेस्ट ओपनर बन चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें: Awarapan 2 collection: इमरान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ‘आवारापन 2’, जानें पहले दिन कितना कमाया?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें