Awarapan 2: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का आज सिनेमाघरों में टकराव हो गया है। इस मामले पर फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने बताया है कि फिल्म की रिलीज की तारीख 14 अगस्त ही क्यों रखी?
आज बॉलीवुड की दो फिल्में 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों के टकराव पर फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने बताया कि रिलीज डेट एक ही दिन क्यों पड़ गई। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों के बीच टकराव जानबूझकर प्लान नहीं किया गया था।
विज्ञापन
क्यों देर शूट हुई फिल्म?
एएनआई से बातचीत में 'आवारापन 2' के फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने कहा कि शुरू में फिल्म के जल्दी रिलीज होने की उम्मीद थी, मगर इमरान हाशमी के घायल होने के बाद शूटिंग में देरी हुई।
भट्ट ने कहा, 'असल में हमने इसे टकराव के तौर पर प्लान नहीं किया था। हमें लगा था कि हमारी फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी, मगर दिसंबर में शूटिंग के दौरान इमरान घायल हो गए, इसलिए हमें शूटिंग रोकनी पड़ी।'
विज्ञापन
Trending Videos
आवारापन 2
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में रिलीज होने वाली थी फिल्म
भट्ट ने आगे कहा 'बाद में रिलीज कैलेंडर में कई बदलाव हुए क्योंकि कई फिल्मों की तारीखें बदली गईं। हम अप्रैल से पहले की तारीख देख रहे थे। अप्रैल के आसपास युद्ध शुरू हो गया था। इस वजह से 'टॉक्सिक' और कई अन्य फिल्में आगे बढ़ रही थीं। पूरा कैलेंडर ही बदल रहा था।'
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
भट्ट फिल्म रिलीज के लिए कहा 'हां'
भट्ट ने कहा 'लोगों ने मुझे बार-बार कहा कि इस बार काफी गुंजाइश है और हमें तारीख की घोषणा कर देनी चाहिए। मैंने हां कह दिया। डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमा मालिकों को भी यह तारीख अच्छी लगी, इसलिए मैंने इसे चुन लिया।'
2007 की कल्ट फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो आजादी के दिन की छुट्टियों के समय के साथ मेल खाती है। इमरान हाशमी इस फिल्म में शिवम पंडित का अपना रोल फिर से निभा रहे हैं।