सार
टीवी और बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित एक्टर विशाल मल्होत्रा ने हाल ही में एक हैरान करने वाला पुराना किस्सा सुनाया। जिसमें एक फिल्म रिलीज के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शरीर पर खरोंच के निशान पड़ गए। आखिर, विशाल के साथ ऐसा क्या हुआ?
विशाल मल्होत्रा ने टीवी, फिल्मों में काफी काम किया है। साल 2003 में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म ‘इश्क विश्क’ की थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो फैंस का रिस्पॉन्स देखकर विशाल हैरान थे। एक थिएटर से जब वह फिल्म की स्टार कास्ट के साथ बाहर आए तो उनके साथ कभी ना भूलने वाला किस्सा हुआ।
फैंस ने मारे खरोंच के निशान
हाल ही में हिंदी रश के हिंदी रश पॉडकास्ट करियर को लेकर विशाल मल्होत्रा ने लंबी बातचीत की। इस दौरान फैंस से मिले अजीब रिस्पॉन्स का किस्सा साझा किया। वह कहते हैं, ‘जब हम फिल्म ‘इश्क विश्क’ देखकर बाहर आए। तो ओ माय गॉड। फैंस मुझ पर टूट पड़े। ऐसा लगा कि मुझे पर हमला हो गया है। यह फैंस का गुस्सा नहीं, प्यार था। वह बस हम एक्टर्स को छूना चाहते थे। मैं मजाक नहीं कर रहा, लोगों के मारे हुए खरोंच के निशान आज भी मेरी बॉडी पर हैं। यह कोई बुरी बात नहीं थी। सच में फिल्म 'इश्क विश्क' मेरे करियर का एक बहुत बड़ा मोड़ थी।’ इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को केन घोष ने डायरेक्ट किया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Trending Today: परिणीति की प्रेग्नेंसी से लेकर समय रैना मामले पर कोर्ट के आदेश तक, यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें
30 साल पहले 4 हजार में किया काम
अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में विशाल मल्होत्रा कहते हैं, ‘मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैंने टेलीविजन से शुरुआत की थी। 30 साल पहले डिज्नी चैनल मुझे हर एपिसोड के 4000 रुपये देता था। मैं हर महीने 16,000 रुपये कमाता था।’