फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haiwaan: अक्षय और सैफ की 'हैवान' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है यह फिल्म

Mon, 25 Aug 2025 08:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyadarshan Movie: प्रियदर्शन की नई थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब इस फिल्म में एक एक्ट्रेस की एंट्री की बात सामने आई है।
 
विज्ञापन
हैवान - फोटो : इंस्टाग्राम@priyadarshan.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अलग निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले प्रियदर्शन अब अपनी एक थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय और सैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं फिल्म 'हैवान' में अब एक एक्ट्रेस की एंट्री की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

'हैवान' में किस एक्ट्रेस की हुई एंट्री 
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, अभिनेत्री श्रेया पिलगांवकर अब निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगी। 'हैवान' 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने अभिनय किया था। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्रेया जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग 23 अगस्त, 2025 से कोच्चि में शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से अक्षय और सैफ को शूटिंग के दौरान हंसते-बातचीत करते फोटो भी वायरल हो चुकी है।
 
विज्ञापन

17 साल एक साथ नजर आएंगे सैफ और अक्षय
फिल्म 'हैवान' अक्षय और सैफ की 17 साल बाद एक साथ वापसी है। दोनों आखिरी बार फिल्म 'टशन' में एक साथ नजर आए थे, जिसमें करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी थे। 'हैवान' की कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जिन्होंने 'सैय्यारा' जैसी हिट फिल्म बनाई है। इसमें बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। अक्षय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस कर रहा है, जो यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी बना रहा है। 'हैवान' अक्षय और प्रियदर्शन की तीसरी फिल्म है। हैवान के अलावा अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरा फेरी 3' और 'भूत बंगला' शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Love and War: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगे 'मिग 21' लड़ाकू विमान, जानें इस विमान का इतिहास..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें