फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सिनेमाघरों में लौटेगी ‘सैयारा’? री-रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट, पिछले साल जमकर किया था कलेक्शन

Sat, 07 Feb 2026 04:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Saiyaara To Re Release: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। एक बार फिर से दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इसकी री-रिलीज काे लेकर जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सैयारा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और खूब चर्चा में रही थी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आए थे। अब यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज को तैयार है। जानिए, कब दर्शक इस फिल्म को देख पाएंगे? 

कब री-रिलीज होगी फिल्म? 

विज्ञापन

यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। वैसे ‘सैयारा’ फिल्म के मेकर्स यानी यशराज फिल्म्स की तरफ से अभी तक दोबारा रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बुकमाय शो पर फिल्म के शो टाइम्स नजर आने लगे हैं। इससे साफ है कि ‘सैयारा’ वैलेंटाइन वीक में फिर से बड़े पर्दे पर री-रिलीज होगी। यह फिल्म मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और पुणे के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Valentine Week Special: इश्क के दरिया में डूबे पर नहीं मिला किनारा, रेखा का अधूरा प्यार और मधुबाला का इंतजार 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पिछले साल की ब्लॉकबस्टर है ‘सैयारा’
पिछले साल जुलाई में रिलीज होने के बाद ‘सैयारा’ एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 577 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए। ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। वहीं अनीत पड्डा इस फिल्म के साथ पहली बार लीड रोल में दिखीं। वह इससे पहले काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आईं थीं।

क्या थी फिल्म की कहानी? 
फिल्म ‘सैयारा’ एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन क्रिश की कहानी थी, जिसे एक उभरती हुई जर्नलिस्ट, पोएट वाणी बत्रा से प्यार हो जाता है। इस बीच दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। वे इन मुश्किलों का सामना कैसे करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खासतौर पर लीड एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें