विशाल ददलानी और अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विशाल ने किया अरिजीत का समर्थन
जब विशाल से पूछा गया कि इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान देना अच्छा संकेत हो सकता है, इस पर उन्होंने कहा कि मैं अरिजीत का पूरा समर्थन करता हूं। उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं। अंदाजा लगाना मेरा काम नहीं है।
जहां तक मेरा सवाल है, मैं उनके साथ हूं। वह जो भी करना चाहें, ठीक है। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह एक अच्छे इंसान हैं। सच्चे दिल के अच्छे व्यक्ति हैं। अच्छे दिल वाले, अच्छे दिमाग वाले, शानदार संगीत वाले! जो चाहो करो।
जनवरी में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा था अलविदा
अरिजीत सिंह ने जनवरी में अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा।
मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’ प्लेबैक सिंगिंग से दूर हटते हुए, अरिजीत अब स्वतंत्र संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिख रहे हैं।