अनुपम खेर ने भी शेयर किया इमोशनल वीडियो
इससे पहले अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक वीडिया शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बहुत खुशी हुई, वंशिका के स्कूल के कार्यक्रम में माता-पिता की तरह शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सुख रहा।'
अनुपम ने आगे लिखा, 'कई साल पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे।' आगे अनुपम ने वंशिका के लिए लिखा, 'वह बहुत प्रतिभाशाली, मेहनती और शानदार अभिनेत्री है। मैं उसे ढेर सारी बधाई देता हूं।' साथ ही उन्होंने स्कूल का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और वंशिका के आने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की उत्सुकता भी जाहिर की।'