फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 फिल्में फ्लॉप होने के बाद फिर शाहिद के पास पहुंचे अनिल भारद्वाज, इस हिट फिल्म का बना रहे सीक्वल

Tue, 18 Dec 2018 07:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahid kapoor
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज वक्त-वक्त पर अपनी समझदारी का सबूत देते रहते हैं। जब वह सैफ अली खान, कंगना और शाहिद कपूर जैसे सितारों के साथ रंगून बनाते हैं, तो उनकी समझदारी ये कहती थी कि कमर्शियल फिल्मों में स्टार क्यों जरूरी होते हैं। उनका तर्क था कि अच्छी फिल्मों को दर्शकों तक पंहुचाने में बड़े सितारों के स्टारडम का बड़ा महत्व होता है।

विज्ञापन


रंगून बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई तो विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म बनी पटाखा जिसमें सबसे बड़े स्टार के नाम पर कामेडियन सुनील ग्रोवर थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी धराशायी हुई तो विशाल भारद्वाज के सुर फिर बदल गए और अब उनकी समझदारी कह रही है कि स्टारडम फिल्मों की दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

क्योंकि मोटी रकम लेने वाले सितारे एक भी शो की गारंटी नहीं कर सकते। विशाल भारद्वाज तो इतने आहत हुए कि कहने लगे 'मैं फिल्म बनाने के लिए किसी स्टार की जी हुजूरी नहीं कर सकता।' अब विशाल भारद्वाज के ऑफिस से संकेत मिल रहे हैं कि उन्होंने अगली फिल्म के लिए फिर से शाहिद कपूर का रुख किया है।
विज्ञापन


शाहिद के साथ वे काफी पहले से कमीने की सीक्वल बनाने की बात करते आए हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस बार अलग कहानी है जो एक्शन.रोमांटिक फिल्म है। शाहिद कपूर तक विशाल का प्रस्ताव पंहुच चुका है और अब शाहिद की प्रतिक्रिया का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें