फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान को चीन के विश्वविद्यालय में फिल्म प्रचार के लिए नहीं मिली अनुमति

Tue, 18 Dec 2018 05:31 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
thugs of hindostan
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन के एक विश्वविद्यालय में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का प्रचार करने के लिए आने वाले थे लेकिन विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब इसे एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


खान ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का प्रचार करने के लिए चीन में हैं। इस फिल्म को भारत में दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और आलोचकों की तरफ से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ हैं। भारत में यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज हुई थी और चीन में यह फिल्म अगले सप्ताह रिलीज होने वाली है। ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक आमिर खान अपने प्रशंसकों के साथ ग्वांगझू के ग्वांद्वांग यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनांस एंड इकोनॉमिक्स में मिलने वाले थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय का कहना है कि परिसर के इस्तेमाल के लिए पहले से अनुमति नहीं मांगी गई थी। चीन की मीडिया के अनुसार स्कूल को इस प्रचार कार्यक्रम के बारे में सोमवार तक कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें