फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Bhardwaj: ऑस्कर पैनल में शामिल हुए विशाल भारद्वाज, भारत से इन 6 नामों को मिला न्योता; यहा देखें लिस्ट

Thu, 25 Jun 2026 11:47 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oscars Panel List: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कारों में से एक ऑस्कर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल 529 नए लोगों को अपने वोटिंग पैनल में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इस लिस्ट में भारत के 6 नाम भी शामिल हैं, जिनमें सबसे चर्चित नाम फिल्ममेकर और म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज का है।

हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल

विज्ञापन

अकादमी ने हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के कलाकारों, एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को चुना है। इस लिस्ट में हॉलीवुड के कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जैसे जेकब एलॉर्डी, जेना ऑर्टेगा, जोश ओ'कॉनर और सिमू लियू। इसके अलावा डायरेक्टर जैक क्रेगर और सेफडी ब्रदर्स भी इस सूची का हिस्सा हैं।

विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत से किन-किन लोगों को मिला मौका?
भारत से इस साल जिन 6 लोगों को आमंत्रण मिला है, उनमें शामिल हैं:

  • विशाल भारद्वाज (फिल्ममेकर और म्यूजिक कंपोजर)

  • दीपा भाटिया (फिल्म एडिटर)

  • ए. श्रीकर प्रसाद (एडिटर)

  • एका लखानी (कॉस्ट्यूम डिजाइनर)

  • दिलीप शंकर (कास्टिंग डायरेक्टर)

  • अवनीत कौर (डिज्नी एनिमेटर)

ए. श्रीकर प्रसाद को खास तौर पर फिल्म RRR के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। वहीं दीपा भाटिया ने ‘तारे जमीन पर’ और ‘काय पो चे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए जानी जाती हैं, जबकि दिलीप शंकर ने लास्ट फिल्म शो जैसी फिल्म में कास्टिंग की थी।

ऑस्कर ट्रॉफी - फोटो : एक्स@@PopBase

अकादमी की बढ़ती पहुंच
अगर सभी लोग इस निमंत्रण को स्वीकार कर लेते हैं, तो अकादमी के कुल सदस्य 11,000 से ज्यादा हो जाएंगे। इनमें से 10,000 से ज्यादा लोग वोटिंग में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि पिछले 10 वर्षों में यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

इस बार शामिल किए गए नए सदस्यों में:

  • 42% महिलाएं हैं

  • 56% लोग अंडर-रिप्रेजेंटेड कम्युनिटीज से हैं

  • 53% सदस्य अमेरिका के बाहर के देशों से हैं

अकादमी का कहना है कि वह लगातार विविधता और समानता पर ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म ‘दीवाना’ के 34 साल पूरे; जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

विज्ञापन

ऑस्कर 2026 में दिवंगत दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

कब होंगे अगले ऑस्कर?
99वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars) का आयोजन 14 मार्च 2027 को होगा। इस बार भी होस्ट के रूप में कोनन ओ'ब्रायन नजर आएंगे, जो लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कुल मिलाकर, यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारे कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ अब दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें