फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: शो में किस पर चिल्लाए सहवाग? कहा- जहां से आता हूं, वहां के 50 गांव में गैंगस्टर रहते हैं

Thu, 29 Oct 2026 12:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग अपने शो 'राइड एंड फॉल 2' को लेकर चर्चा में हैं।
  • शो में एक ऐसा मौका आया, जब उन्हें बताना पड़ा कि वह कहां से आते हैं।
  • उन्होंने कहा कि वह ऐसी जगह से आते हैं जहां गैंगस्टर रहते थे, मगर उन्होंने कभी किसी नहीं धमकाया।
विज्ञापन
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरेंद्र सहवाग का शो 'राइज एंड फॉल 2' चर्चा में है। इसमें हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है और इसकी चर्चा हो रही है। शो में टीवी अभिनेता गौतम गुलाटी और बिहार के इंफ्लुएंसर मनीष कश्यप के बीच जुबानी जंग हो रही है। दोनों एक-दूसरे को गलत बातें कह रहे हैं। मनीष ने कई बार गौतम को धमकी दी है। इस पर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नजफगढ़ से है सहवाग का ताल्लुक
  • मनीष कश्यप को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह नजफगढ़ से आते हैं।
  • यह ऐसी जगह है, जहां गैंगस्टर रहा करते थे।  
  • वहां गोलियां चलती थीं।
  • मगर फिर भी सहवाग ने किसी को धमकाने के लिए कभी नजफगढ़ का नाम नहीं लिया।

मनीष कश्यप - फोटो : यूट्यूब
सहवाग ने मनीष को फटकारा
मनीष कश्यप को खरी-खरी सुनाते हुए सहवाग ने कहा, 'आपको पता है कि मैं कहां से आता हूं? दिल्ली में एक छोटा सा कस्बा है, जिसका नाम है नजफगढ़। वहां करीब 100 गांव हैं, जिसके 50 गांव में सिर्फ गैंगस्टर रहते हैं। पुराने पन्ने उठाकर देखोगे, तो हेडलाइन्स आती थीं कि इस गैंगस्टर ने उस गैंगस्टर को मार दिया। मगर क्या मेरे करियर में कभी किसी ने मेरे मुंह से सुना किया मैं कहां से आता हूं। मैंने कभी कहा कि मैं जिस इलाके से आता हूं, वहां गोलियां चलती हैं?'

अहान शेट्टी: 'बॉर्डर 2' के बाद अभिनेता को मिली रोमांटिक-एक्शन फिल्म, जानें किस तारीख से शुरू होगी शूटिंग

गौतम गुलाटी - फोटो : यूट्यूब
सहवाग ने गौतम को सिखाई तमीज
सहवाग ने मनीष से कहा, 'मुझे लगा था कि यह सेलेब्रिटी वाला शो है। मगर यह तो क्रिमिनल वाला शो है। कोई गोलियों की बातें करता है। किसी ने कहा कि लाशें बिछा देंगे। कोई धमकी दे रहा है। क्या गुंडे लग रहे हो आप लोग। ये कौन सी भाषा है। गौतम यह कौन सा तरीका है कि कोई होस्ट करने आया है आप पैर चढ़ाकर खड़े हो। आप होस्ट को चैलेंज कर रहे हो? मैं भी तुम सबसे प्यार करता हूं। इसका यह मतलब नहीं कि आप मुझसे बदतमीजी करोगे। खेल का मजा तब आता है, जब बिना गाली दिए, नीचा दिखाए शो को जीतो।'
विज्ञापन

शो 'राइज एंड फॉल 2' में सहवाग के समझाने के बावजूद गौतम और मनीष एक-दूसरे के साथ बदतमीजी करते रहे। बाद में सहवाग ने शो पूरा किया। शो में हर कोई बढ़-चढ़कर खेल रहा है। अब देखना होगा कि इसका खिताब कौन अपने नाम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें