सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर एक्शन के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘रुस्तम’ फेम मशहूर निर्देशक टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।
ज्ञानेंद्र वासुदेव की तरफ से लिखी गई ‘सनकी’ मूल रूप से एक प्रेम कहानी है। इसमें दमदार और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 30 अक्तूबर से भोपाल में शुरू होगी।
अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अहान ने सोच समझकर चुनी फिल्म
‘बॉर्डर 2’ में अपने अभिनय और फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अहान ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स का चयन काफी सोच-समझकर किया है। अब वह ‘सनकी’ में एक नया किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य फिल्मों की शूटिंग भी 2027 में शुरू होने वाली है।
अहान शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
निर्देशक टीनू सुरेश देसाई अपनी विशाल टीम के साथ पहले ही भोपाल पहुंच चुके हैं। वह 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली शूटिंग से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी और इसके विषय को गोपनीय रखा गया है। निर्माता आने वाले समय में फिल्म से जुड़ी जानकारियों का खुलासा धीरे-धीरे करेंगे।
‘सनकी’ का निर्माण वी द पीपल, रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी
- फोटो : X
कब रिलीज हुई 'बॉर्डर 2'?
- फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी।
- यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल थी।
- अहान ने इसमें लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का रोल किया था।
- इस फिल्म में अहान के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार थे।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 275 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 464 करोड़ रुपये कमाए थे।