सहवाग ने मनीष को फटकारा
मनीष कश्यप को खरी-खरी सुनाते हुए सहवाग ने कहा, 'आपको पता है कि मैं कहां से आता हूं? दिल्ली में एक छोटा सा कस्बा है, जिसका नाम है नजफगढ़। वहां करीब 100 गांव हैं, जिसके 50 गांव में सिर्फ गैंगस्टर रहते हैं। पुराने पन्ने उठाकर देखोगे, तो हेडलाइन्स आती थीं कि इस गैंगस्टर ने उस गैंगस्टर को मार दिया। मगर क्या मेरे करियर में कभी किसी ने मेरे मुंह से सुना किया मैं कहां से आता हूं। मैंने कभी कहा कि मैं जिस इलाके से आता हूं, वहां गोलियां चलती हैं?'
शो 'राइज एंड फॉल 2' में सहवाग के समझाने के बावजूद गौतम और मनीष एक-दूसरे के साथ बदतमीजी करते रहे। बाद में सहवाग ने शो पूरा किया। शो में हर कोई बढ़-चढ़कर खेल रहा है। अब देखना होगा कि इसका खिताब कौन अपने नाम करेगा।