विराट कोहली ने एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ एक होटल में रात बितायी है। वह भी सबसे छिपकर।
टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बाद विराट कोहली को शायद अनुष्का शर्मा की याद कुछ ज्यादा ही सता रही है।
भारत लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए सीधे जोधपुर पहुंच गए। अनुष्का इस समय एनएच 10 की शूटिंग सिलसिले में जोधपुर में ही हैं।
विराट ढाका से दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे जोधपुर पहुंच गए। इन दोनों के बीच प्लान पहले से तय हो चुका था इसलिए अनुष्का शर्मा भी शूटिंग शुरू होने के एक दिन पहले ही यहां पहुंच गई थीं।
इन दोनों की फ्लाइट पहुंचने में एक घंटे का फर्क था। पहले विराट कोहली यहां पहुंचे और अनुष्का के आने तक एयरपोर्ट में ही उसका इंतजार करते रहे।