फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Rich Husband: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पति हैं बेहद अमीर, कोई करता है कपड़ों का व्यापार तो किसी का है डायमंड का बिजनेस

Mon, 24 Jan 2022 02:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sonam kapor, anushka, shilpa shetty - फोटो : insta
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से की  चकाचौंध दूर रहने वाले शख्स को अपना जीवनसाथी चुना है, लेकिन ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्सेफुल होने के साथ ही बेहद अमीर भी हैं। इनके पति करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर तक कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद बेहद आलीशान और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
राजकुंद्रा - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा एक सफल बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को एक से बढ़कर एक महंगे तोहफे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की कुल संपत्ति करीब 134 करोड़ है, तो वहीं राज कुंद्रा की कुल संपत्ति करीब 550 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन

3 of 7
विराट-अनुष्का - फोटो : SELF
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली साल 2017 में शादी के  बंधन में बंधे थे। ये दोनों ही अपने अपने क्षेत्र में सक्सेसफुल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का की कुल संपत्ति तकरीबन 35 मिलियन डॉलर है तो वहीं विराट की कुल संपत्ति लगभग 105 मिलियन डॉलर यानी 770 करोड़ रुपये है।

4 of 7
sonam kapoor - फोटो : insta
सोनम कपूर-
अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है। ये कपल साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था। आनंद आहूजा वेज नॉनवेज और भाने जैसी कंपनियों के फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद आहूजा की कुल संपत्ति करीब 650 मिलियन डॉलर यानी 4733 करोड़ है।
विज्ञापन

5 of 7
asin - फोटो : insta
असिन-
बॉलीवुड एकट्रेस असिन ने गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सलमान के साथ की फिल्म रेड्डी से मिली थी। एक्ट्रेस असिन साउथ में भी काफी फेमस हैं। अगर बात करें पर्सनल लाइफ की तो असिन ने राहुल शर्मा से साल 2016 में शादी की थी। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल शर्मा की कुल संपत्ति तकरीबन 1460 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन

6 of 7
isha deol - फोटो : insta
ईशा देओल-भरत तख्तानी
हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी के संग शादी की थी। अगर बात भरत के बिजनेस की करें तो वह डायमंड का बिजनेस करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत की कुल संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 136 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
juhi chawla, jay mehta - फोटो : इंस्टाग्राम
जूही चावला-जय मेहता
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला एक खुशहाल शादीशुदा लाइफ जी रही हैं। उन्होंने साल 1995 में मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता संग सात फेरे लिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जूही चावला और जय मेहता की कुल संपत्ति तकरीबन 254 करोड़ है। जय का कारोबार देश के साथ विदेशों में भी फैला हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें