बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति विराट कोहली की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद अब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाकात का खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि वह पहली ही मुलाकात में काफी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
हाल ही में विराट कोहली अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने खेल से लेकर निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई। अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त वह काफी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
विराट ने कहा- मुझे याद है जब मेरे मैनेजर बंटी ने मुझे शैम्पू के ब्रांड के बारे में बताया। विज्ञापन करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, लेकिन जब मैंने बंटी से पूछा के मेरे साथ कौन है तो उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया। ये बात सुनकर मैं हैरान रह गया और मैं कहने लगा कि तुम मुझसे मजाक कर रहे हो क्या ? उन्होंने कहा नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद मैं सोचने लगा कि एक फ्रेम में मैं पेशेवर कलाकार के साथ कैसे एक्टिंग कर कर सकता हूं। मैं बिल्कुल पागल दिखूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं, लेकिन मेरे मैनेजर ने मुझे सांत्वना दी।'
4 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : file photo
अनुष्का से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा- अनुष्का से मिलने से पहले भी मैं विज्ञापन के सेट पर काफी परेशान और घबराया हुआ था। अपनी घबराहट को दूर करने के लिए मैंने मजाक करना शुरू कर दिया। जब अनुष्का सेट पर आई तो वह मुझसे भी ज्यादा लंबी दिख रही थी। उनको देखने के बाद मैंने बोला क्या तुम्हें इससे ज्यादा और ऊंची हील नहीं मिली। इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा एक्सक्यूज मी ? मैंने बोले मैं बस मजाक कर रहा हूं।'
विराट कोहली ने बताया- 'मेरा ये मजाक असल में मेरे लिए काफी अजीब पल जैसा था। मैं पागलों की तरह बर्ताव कर रहा था।' गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। बात करें अनुष्का की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे।