फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 15 Jan 2025 01:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का अलीबाग का विला तैयार हो गया है और अब कथित तौर पर इसके गृह प्रवेश की तैयारी हो रही है। जानकारी के अनुसार, अनुष्का-विराट का यह विला 2,000 वर्ग फुट का है, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
अनुष्का-विराट अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश? - फोटो : इंस्टाग्राम@virat.kohli, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय भारत में हैं और अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिता रहे हैं। दोनों को अक्सर गेटवे ऑफ इंडिया पर अलीबाग के लिए फेरी लेते हुए देखा जाता है। उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा है। कथित तौर पर आज गृह प्रवेश समारोह है, जिसकी तैयारियों का एक वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर  वायरल हुए इस वीडियो में आप लोगों को पूजा की जरूरी चीजें ले जाते देख सकते हैं। एक पुजारी भी नौका पर बैठा है। प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी है और दिल के इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा हाल ही में, अनुष्का को सोमवार दोपहर गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। इस दौरान वह खुशमिजाज मूड में दिखीं, क्योंकि उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए और अपने आस-पास के लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

विला की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में यह जानकारी सामने आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में विला खरीदा है, जो 2,000 वर्ग फुट का है और जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये के आस पास है। इसमें 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी शामिल है। विराट कोहली और उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कथित तौर पर 19.24 करोड़ रुपये खर्च करके अलीबाग में एक फार्महाउस भी खरीदा था।
 
विज्ञापन

वर्कफ्रंट
दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2021 में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया, उसके बाद पिछले साल फरवरी में एक बच्चे अकाय का जन्म हुआ। काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार आनंद एल राय की 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में विफल रही। उन्होंने अन्विता दत्त की 'काला' में कैमियो भूमिका निभाई थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें:
Ajay Devgn: 'फूल और कांटे' के लिए पहली पसंद नहीं थे अजय देवगन, जानिए कुकू कोहली ने पहले किसे ऑफर किया यह रोल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें