फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: विराट-अनुष्का ने जताया आभार, मदद के लिए इकट्ठा किए 11 करोड़ रुपये

Sat, 15 May 2021 02:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा की है जिसमें वह अपने फैंस का आभार वय्क्त कर रही हैं। दरअसल, विराट और उन्होंने मिलकर एक कैंपेन शुरू किया था जिसमें वह लोगों की मदद के लिए पैसा जुटा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सात करोड़ का लक्ष्य रखा था लेकिन अब वो 11 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनका ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया था। जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ से अधिक रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। अनुष्का शर्मा ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। साथ ही फैंस का आभार जताया है कि ऐसा करने में सभी ने उनकी मदद की और वे इस लक्ष्य को पार कर पाए।

विज्ञापन


बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दो करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत में कोविड राहत के लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। अनुष्का और विराट  की जोड़ी ने #InThisTogether की शुरुआत 'क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो' के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात मई को ये अभियान शुरू किया था। अब 11 करोड़ से ऊपर धनराशि जुटाने के बाद दोनों ने योगदान देने वाले सभी को धन्यवाद किया है।
 

अनुष्का ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं। वहीं एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, 'आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में हैरान और साथ ही खुश भी हूं। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।'
विज्ञापन

 

वहीं इससे पहले विराट कोहली ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिये आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें