फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता रणधीर कपूर को मिली कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी, अभी दो हफ्ते और सावधानी बरतने की सलाह

Sat, 15 May 2021 10:55 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • कोरोना मुक्त हुए अभिनेता रणधीर कपूर
  • 15 दिन अस्पताल में रहने के बाद मिली छुट्टी
  • कुछ वक्त तक अभिनेता को बरतनी होगी सावधानी
विज्ञापन
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो मैन राजकपूर के बेटे रणधीर कपूर को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रणधीर कपूर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 29 अप्रैल को अस्तपाल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


रणधीर कपूर को कोरोना संक्रमण अपने स्टाफ से हुआ या कहीं और आने जाने में, इसकी स्पष्ट वजह तो चिकित्सक समझ नहीं पाए लेकिन कोकिलाबेन में रणधीर कपूर ने अपने स्टाफ का भी साथ ही इलाज कराया है। कोकिलाबेन अस्पताल के प्रवकता ने 2 मई को बताया था कि रणधीर कपूर को आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है और उनको जल्दी ही छुट्टी मिल जाएगी लेकिन उनकी सेहत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दो हफ्ते अस्पताल में और रखा।

रणधीर कपूर मजबूत इच्छाशक्ति वाले इंसान शुरू से रहे हैं। उन्होंने अस्पताल से ही एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए अपनी हालत का पूरा ब्यौरा भी दिया था। रणधीर के मुताबिक, उन्हें सिर्फ एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया और चूंकि उन्हें सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही थी तो इसलिए ऑक्सीजन वगैरह की जरूरत भी नहीं पड़ी।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराए जाते समय रणधीर कपूर को तेज बुखार की शिकायत थी। वह खुद होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज कराए जाने के पक्ष में थे लेकिन उनकी बेटियों करिश्मा और करीना ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रणधीर कपूर अपने घर चले गए हैं।हालांकि उन्हें अभी दो हफ्ते और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म ‘श्री 420’ से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। तमाम फिल्मों में सेकंड लीड रोल करने के बाद फिल्म ‘कल आज और कल’ से वह निर्देशक बने। इसी फिल्म में उन्होंने अपना पहला लीड रोल भी किया। रणधीर कपूर के दोनों छोटे भाइयों का बीते एक साल में निधन हो चुका है। ऋषि कपूर ने पिछले साल 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली, वहीं राजीव कपूर इसी साल फरवरी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें