अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘भारत के खेल इतिहास में एक जादुई पल है '83'। इसे पूरी टीम ने खूबसूरती से जीवंत किया। नई पीढ़ी को इस फिल्म से काफी कुछ चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। और रणवीर, तुम्हारे लिए मैं क्या कहूं? तुमने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। हर एक फ्रेम में आप बेमिसाल दिखे। आप ब्रिलियेंट हैं। सभी की परफॉर्मेंस बढ़िया है। वेल डन टीम 83।’
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, विराट कोहली ने फिल्म ‘83’ की तारीफ करते हुए ट्विटर पर दो ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा, ‘इससे बेहतरीन तरीके से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्वर्णिम पलों को नहीं दिखाया जा सकता है। ये एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है, जो आपको 1983 में विश्व कप की घटनाओं और भावनाओं में डुबो देती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया।' विराट कोहली ने अपने दूसरे ट्वीट में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘रणवीर सिंह का लेवल एकदम अलग था। सभी ने बहुत अच्छा काम किया।’
फिल्म 83 में 1983 वर्ल्डकप से जुड़ी कई कहानियां बताई गई हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। विराट और अनुष्का से पहले सुनील शेट्टी, आलिया भट्ट, करण जौहर, रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारों ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और हर किसी ने इस फिल्म को शानदार बताया है।