बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक अगर किसी के चर्चे हैं तो वो हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के। टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच प्यार दिनोंदिन परवान चढ़ रहा है।
जहां अनुष्का फिल्मों में धमाल मचा रहीं हैं, तो वहीं विराट की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार जीत रही है। दोनों को जरा सा समय मिलता नहीं कि एक दूसरे के साथ छुट्टियां मनाने पहुंच जाते हैं।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर विराट ने फिर किया अनुष्का से प्यार का इजहार
इस टाइम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा श्रीलंका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने का एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें ये कपल एक पौधा लगाते नजर आ रहे हैं।
Few more pics of @imVkohli and @AnushkaSharma planting a sapling today in SriLanka 💚 pic.twitter.com/kCaEkfnffq
— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) 19 August 2017
Don't be Mean, Go Green 💚 @imVkohli and @AnushkaSharma planting a sapling today in SriLanka 😊 #Virushka pic.twitter.com/7JdwbWeyJ0
— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) 19 August 2017
ट्विटर पर इनके फैन पेज से श्रीलंका में प्लांट लगाते इस प्यारे कपल की फोटोज शेयर की गई है। विराट से मिलने के लिए अनुष्का श्रीलंका के कैंडी शहर पहुंची हैं। जहां टीम इंडिया वनडे सीरीज की तैयारी के लिए ठहरी हुई थी।
पढ़ें- श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा, 'मेरी क्रश हैं विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा'
इस दैरान कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। एक तस्वीर में विराट-अनुष्का साथ दिख रहे हैं। उस फोटो में टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और कुछ श्रीलंकाई फैंस भी साथ दिखे।
Virat Kohli and Anushka Sharma with coach Ravi Shastri along with Sri-Lankan fans earlier today 😊❤ #Virushka pic.twitter.com/cpnpssx7S8
— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) 15 August 2017