बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन रिया सेन ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक निजी समारोह में शादी करके सबको हैरान कर दिया। शादी के बाद रिया ने अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में रिया बेहद हॉट लग रही हैं।
🦍 #itsbeginningtolookalotlikechristmas 🔪
A post shared by Riya Sen Dev Varma (@riyasendv) on Aug 18, 2017 at 7:53pm PDT
रिया सेन की शादी पुणे में दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच हुई। हालांकि बाद में रिया की बहन ने इस समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की।
पढें- क्या प्रेग्नेंट हैं रिया सेन? इस वजह से जल्दबाजी में करनी पड़ी शादी!
फिल्मी गलियारों में ये चर्चा भी जोरों पर है कि रिया प्रेगनेंट हैं और इसी कारण इतनी जल्दबाजी में शादी हुई है। पिछले कुछ सालों से रिया शिवम को डेट कर रही थीं।
रिया की शादी की तस्वीरें तो अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन उनकी बहन ने समारोह से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
रिया हाल ही में एकता कपूर की वेब सिरीज रागिनी एमएमएस 2.2 से चर्चा में आई थीं। बॉलीवुड की इस बोल्ड एक्ट्रेस ने 'स्टाइल' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।