यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने जहीर के चलने के तरीके को फिल्म 'वेलकम' से जोड़ कर कमेंट किया, 'मेरी एक टांग नकली हे में हॉकी का बहोत बड़ा खिलाड़ी था एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पे गुस्सा आ गया और मेरी हॉकी से मेरे टाँग के दो टुकड़े कर दिए।'
वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, 'सोनाक्षी ने टांग तोड़ी होगी...उसका बहुत मजाक उड़ाता है ये।
इसके अलावा कई यूजर्स ने जहीर की चोट पर चिंता जाहिर करते हुए इसकी वजह के बारे में पूछा। वहीं कुछ यूजर्स ने सोनाक्षी को उनके लुक के लिए तारीफ की।
देखें वीडियो-
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है कपल
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्रैक्स करते हैं और एक दूसरे के वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। यूजर्स भी कपल के इन वीडियोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन: नाचते-झूमते शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, गोविंदा ने भी बेटे संग किया गणपति विसर्जन; देखें वीडियो