सोनाक्षी और जहीर का मस्ती भरा वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर वे स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए और वहां की मस्ती भरी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनकी मजेदार नोकझोंक और दोस्ती उनके रिश्ते की खासियत है। सोनाक्षी ने आज इंस्टा्गराम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बर्फीले पहाड़ों के बीच बाहें फैलाए खड़ी हैं। जहीर उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन सोनाक्षी मस्ती में उनसे बचने की कोशिश करती हैं। बाद में दोनों हंसते हुए गले मिलते हैं।
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी की थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को रिलीज होगी। उनके भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नैयर भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दूसरी फिल्मों से टकराव के कारण तारीख बदली दी गई। वहीं जहीर को आखिरी बार आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' में स्पेशन कैमियो में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Rajkummar-Patralekhaa: पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; सेलेब्स ने दी बधाई..