सार
बुधवार को तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें ट्रेलर रिलीज की तारीख की जानकारी दी गई। इस पोस्टर को तृप्ति के करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें रूमर्ड बाॅयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी शामिल हैं।
तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' का पोस्टर, सैम मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम@sam__merchant
तृप्ति डिमरी अपनी फिल्मों के अलावा डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम सैम मर्चेंट नाम के शख्स के साथ जोड़ा जाता है। हाल ही में सैम मर्चेंट ने तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। साथ ही तृप्ति के लिए एक मैसेज भी लिखा है। तृप्ति की फिल्म का ट्रेलर आने वाले शुक्रवार को जारी किया जाएगा। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सैम मर्चेंट ने पोस्टर शेयर कर लिखी ये बात
सैम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का नाम पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘मैं इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ इस बात से जाहिर होता है कि सैम मर्चेंट, तृप्ति की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तृप्ति ने भी सैम की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है।
सीक्रेट तरीके से वैकेशन पर साथ जाते हैं तृप्ति-सैम
सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी ने भले ही अपना रिश्ता पब्लिकली एक्सेप्ट न किया हो मगर दोनों साथ में वैकेशन पर जाते हैं। एक ही लोकेशन की तस्वीरें अलग-अलग वक्त पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा करते हैं। कुछ दिन पहले भी तृप्ति और सैम, गोवा में वैकेशन मना रहे थे। इस वैकेशन की तस्वीरें भी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तृप्ति ने तो सैम को अपनी तस्वीरें टैग भी की थीं।
ये खबर भी पढ़ें:
Triptii Dimri: फिर से तृप्ति-सैम मर्चेंट ने साझा की एक जैसी तस्वीरें, अभिनेत्री ने लिखा-यह सच में नया साल है
कौन है सैम मर्चेंट
तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बात करें तो वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह मॉडलिंग कर चुके हैं। साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉम्पिटिशन भी जीत चुके हैं। सैम मॉडलिंग करने के अलावा बिजनेस भी करते हैं। गोवा में उनके पास कुछ शानदार प्रॉपर्टीज हैं।