फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vir Das: Cannes के नियमों पर वीर दास ने कसा मजाकिया तंज, बोले-78 फीट लंबा ऑफ-शोल्डर पीस प्लान किया था

Wed, 14 May 2025 05:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई है, इस मंच पर एक तरफ दुनिया भर की फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है, उन्हें सराहा जाता है। इसके अलावा इसी इवेंट के रेड कार्पेट पर कई सेलिब्रेटीज अलग-अलग किस्म की ड्रेसेस पहनकर आते हैं, जो चर्चा में रहती हैं। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल ने कुछ नए ड्रेस कोड रूल्स बनाए हैं, इसी बात को लेकर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने तंज कसा है।
विज्ञापन
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मुझे यह बताते हुए खेद हो रहा है कि मैं इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में भाग नहीं लूंगा, ऐसा नए रेड कार्पेट रूल्स के कारण है। इस साल मैंने गहरे बेज कलर का 78 फीट लंबा ऑफ-शोल्डर पीस प्लान किया था जो मेरी कलाई को कवर कर ले और नीचे तक झुका हो…’ । यह बात कॉमेडियन वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है। यह पोस्ट वीर ने मजाकिया अंदाज में कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर की है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

वीर दास की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@virdas

ड्रेस कोड को लेकर नए नियम 
स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने कान फिल्म फेस्टिवल के नए ड्रेस कोड पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है। दरअसल, इस बार न्यूड या लॉन्ग ट्रेन ड्रेसेस (वो ड्रेस जिनमें पीछे की तरफ एक लंबा कपड़ा लगा होता है)पहनने पर फिल्म फेस्टिवल में मनाही है। वीर दास को इन नए नियमों से इसलिए समस्या है क्योंकि अक्सर कॉमेडियन कान फिल्म फेस्टिवल्स की ड्रेसेस का मजाक बनाते आए हैं। इस बार यह मौका शायद उन्हें नहीं मिलेगा। 

जब फिल्म फेस्टिवल में टॉपलेस पहुंची महिला
साल 2022 में कान रेड कार्पेट पर एक प्रदर्शनकारी महिला टॉपलेस पहुंची थी। इस बात को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इसी साल सिंगर कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी भी ग्रैमी में ट्रासपेरेंट ड्रेस पहनकर आ गई थीं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही साल 2025 में कान फिल्म फेस्टिवल में नए ड्रेस कोड रूल्स बनाए गए हैं। एक समस्या और है, जब कोई लंबी-लंबी ड्रेस पहनकर आता है तो दूसरे लोगों को फिल्म फेस्टिवल के दौरान बैठने में समस्या आती है।

ये भारतीय सेलिब्रेटी कान फेस्टिवल में आएंगे नजर 
कान फिल्म फेस्टिवल 13 मई से शुरू हो चुका है और 24 मई तक चलेगा। इस बार कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, शर्मिला टैगोर, करण जौहर, जान्हवी कपूर, नितांशी, पारुल गुलाटी और उर्वशी रौतेला जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें