फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapkapiii Trailer: 'आत्मा जी, दर्शन दो ना...', श्रेयस और तुषार की हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ का ट्रेलर रिलीज

Wed, 14 May 2025 03:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Horror Comedy Kapkapiii Trailer Out: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंपकंपी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके ट्रेलर में हंसी और डर का मिश्रण देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
फिल्म 'कंपकंपी' - फोटो : इंस्टाग्राम@tusshark89
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कंपकंपी' का निर्देशन संगीथ सिवन ने किया है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


 

'कंपकंपी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म कंपकंपी का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इसमें आपको हंसी, मजाक मस्ती के बीच हॉरर का तड़का देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत होती है लाइट जाने से-जैसे ही कोई स्विच बोर्ड पर लाइट जलाने के लिए बटन दबाता है तभी अचानक सफेद साड़ी में लिपटी किसी लड़की का खौफनाक चेहरा दिखाई देता है और शुरू होता है असली खेल...

तुषार की इंस्टाग्राम पोस्ट
फिल्म को लेकर तुषार ने इंस्टाग्राम पोस्टर पर फिल्म कंपकंपी का ट्रेलर वीडियो दिखाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक खेल है... आत्माओं के पास कुछ और ही योजनाएं थीं। इस मुश्किल महीने में हम सभी को कुछ हंसी की जरूरत है। 23 मई को सिर्फ़ सिनेमाघरों में...'

ट्रेलर में क्या है खास
दोस्तों के एक समूह से होती है, जो एक ओइजा बोर्ड के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं। जैसे की फिल्म की टैगलाइन है- "आत्मा जी, दर्शन दो ना" है। वैसे ही फिल्म की कहानी भी है। फिल्म की कहानी ओइजा बोर्ड के ईर्द-गिर्द घूमती है। यह खेल सभी दोस्त मिलकर खेलते हैं और फिर होती है आत्मा की एंट्री, जो आपको हंसाएंगी भी और डराएगी भी।
विज्ञापन

फिल्म कंपकंपी की स्टार कास्ट
संगीथ सिवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कंपकंपी' (Kapkapiii) में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर के अलावा सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, अभिषेक कुमार, जय ठक्कर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का लेखन सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने किया है। कंपकंपी, 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें